दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई। पुलिस और राहत कर्मियों के मुताबिक, हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
दोपहर 1:30 बजे मिली सूचना
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर 8 दमकल गाड़ियां तैनात
घटनास्थल पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर नीचे फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में जुटी हुई है।