कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का बहुचर्चित संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) अब हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित करने जा रहा है। पेंगुइन पब्लिशिंग के साथ चले विवाद के बाद हार्परकॉलिन्स ने 4 सितंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह घोषणा की।

प्रकाशक ने इसे 'हमारे दौर के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक' बताया है। हार्परकॉलिन्स के अनुसार, 'बिलॉन्गिंग' प्रेम, व्यक्तिगत पहचान, कर्तव्य और अपनेपन से जुड़ी एक बेहद नाटकीय व व्यक्तिगत कहानी है, जिसमें सोनिया गांधी के नजरिए से भारत की यात्रा की एक दुर्लभ और अंदरूनी झलक देखने को मिलेगी।