प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलनी को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी है। 49 वर्षीय मेलनी की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें 'मित्र' कहकर संबोधित किया।

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच एक सफल और मजबूत साझेदारी स्थापित करने में मेलनी की भूमिका की सराहना की और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके नेतृत्व को श्रेय दिया।