कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) के भारतीय संस्करण को अब 'हार्परकॉलिन्स' (HarperCollins) प्रकाशित करेगा। शुरुआत में इस किताब को छापने का जिम्मा 'पेंगुइन' (Penguin) के पास था, लेकिन उसके पीछे हटने के बाद हार्परकॉलिन्स ने भारत में इसके प्रकाशन अधिकार हासिल कर लिए हैं।
सोनिया गांधी का यह संस्मरण 10 नवंबर को रिलीज होगा। प्रकाशक के अनुसार, भारत में इसकी रिलीज की तारीख वही रखी गई है जो इसके अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन की है। यानी वैश्विक और भारतीय पाठक एक ही दिन इस किताब को पढ़ सकेंगे।