प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष और 'मित्र' जॉर्जिया मेलोनी को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।

इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में मेलोनी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और आगे ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।