कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का बहुप्रतीक्षित संस्मरण 'Belonging' अब 10 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस किताब को प्रसिद्ध पब्लिशिंग हाउस 'हार्परकॉलिन्स' (HarperCollins) प्रकाशित करेगा।

पहले इस किताब के प्रकाशन का जिम्मा दिग्गज पब्लिशिंग हाउस 'पेंगुइन' (Penguin) के पास था। हालांकि, पेंगुइन के इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने के बाद अब हार्परकॉलिन्स सोनिया गांधी के इस संस्मरण को छापने जा रहा है।