गुवाहाटी के एक फ्लैट में 3 सितंबर की सुबह हुई रिया तालुकदार की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में रविवार रात गिरफ्तार किए गए आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अपनी पत्नी का सिर कलम करने के आरोपी रामानुज के चेहरे पर इस अपराध को लेकर रत्ती भर भी अफसोस नजर नहीं आ रहा है।

जेल से बाहर आकर दूसरी हत्या की धमकी

पुलिस हिरासत में आरोपी रामानुज गोस्वामी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने यह भी कहा कि जेल से सजा काटकर बाहर आने के बाद उसका अगला निशाना उसकी पत्नी का कथित 'शुगर डैडी' होगा।

फिलहाल गुवाहाटी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसके बयानों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।