नेपाल और चीन के सीमावर्ती इलाकों में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी आपदा में अब तक 1,300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। चारों तरफ फैले मलबे और तबाही के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एक हाइड्रोपावर टनल में नौ दिनों से फंसे दो लोगों को रेस्क्यू टीम ने जिंदा बाहर निकाल लिया है।

टनल में 9 दिनों तक चला जिंदगी का संघर्ष

जलप्रलय के बीच टनल में फंसे इन दो लोगों का नौ दिन बाद सुरक्षित निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। बाढ़ का पानी और मलबा भरने की वजह से ये टनल के अंदर ही कैद होकर रह गए थे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद टनल तक रास्ता बनाया और दोनों को सही-सलामत बाहर निकाला।

नेपाल और चीन में 5,500 से अधिक लोग लापता

बाढ़ के बाद से दोनों ही देशों में बड़े पैमाने पर लोग लापता हैं। नेपाल में स्थिति बेहद गंभीर है, जहां लगभग 5,000 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं चीन में भी 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन हर तरफ जमा मलबे के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।