शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम कार्यालय की ओर से अगले कुछ घंटों के लिए यह चेतावनी प्रभावी की गई है।
शाम को भी बारिश के आसार
मौसम दफ्तर के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, शाम के वक्त भी शहर में हल्की से मध्यम दर्जे की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का यह दौर केवल कुछ घंटों तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली में अगले दो दिनों तक लगातार बारिश की गतिविधियां बनी रहने की उम्मीद है।