रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरे के तहत आज ही उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होनी है।
दिल्ली आगमन के साथ ही राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय वार्ता पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दोनों नेताओं की बैठक में सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों पर बातचीत होगी।